शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में एक हलवाई के सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर घर से 25 हजार रुपए नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है। बता दें कि हलवाई परिवार के साथ अपनी ससुराल गया था।
कोलारस कस्बे के कॉलेज ग्राउंड के पीछे पावर हाउस के पास रहने वाले हलवाई ने अमर सिंह कुशवाह ने बताया कि उसे राजा की मुड़ेरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में खाना बनाने का काम मिला था। राजा की मुड़ेरी में उसकी ससुराल है। ससुराल से भी हरियाली अमावस्या का निमंत्रण मिला था। इसके चलते वह घर में ताला डालकर परिवार के साथ 4 जुलाई को राजा की मुड़ेरी गांव अपनी ससुराल चला गया था।
आज, मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटे होने सहित घर के बाहर बक्से के पड़े होने की सूचना फोन पर दी थी। जब वह घर पहुंचा तो उसे घर के ताले टूटे मिले। घर में रखा बक्सा भी बाहर डला हुआ मिला था। बक्से में रखे 25 हजार रूपए नगद, सोने के फूल, चांदी की बिछुड़ी नहीं मिले। घर के भीतर भी सामान बिखरा पड़ा था। घर के भीतर सिक्कों से बारे डिब्बे को भी चोर चुरा कर अपने साथ ले गए। चोरी की शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूने घर में हजारों की चोरी: बक्सा सड़क पर फेंक गए चोर, हलवाई परिवार के साथ ससुराल गया था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
- मैथिल ब्राह्मण समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को / Shivpuri News
- शिवपुरी रेलवे कॉलोनी में ट्रैकमैन का संदिग्ध हालात में शव, सिर में चोट के निशान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन / Shivpuri News
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment