शिवपुरी: बारिश से कई शासकीय विद्यालय के जर्जर भवन से पानी टपकना शुरू हो गया है। ऐसा ही एक स्कूल जिले के बदरवास विकासखंड के खिरिया गांव में भी है। यहां के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो चुका है। यहां स्कूल के सभी तीन कमरों में बारिश का पानी छत से टपकता है। यहां बच्चे और टीचर जान को जोखिम में डालकर पठन-पाठन करवा रहे हैं।
बदरवास विकासखंड के खिरिया गांव शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निर्माण 30 साल पहले कराया गया था। इस विद्यालय में तीन कमरे हैं और तीन शिक्षकों पर 54 बच्चों को शिक्षा देने जिम्मेदारी है।
विद्यालय की हालत इतनी खराब क्यों है, यह पूछने पर पता चला कि जब से स्कूल का निर्माण हुआ, उसके बाद कभी मेंटिनेंस का कार्य नहीं हुआ। देख-रेख के अभाव में विद्यालय भवन जर्जर हाल में पहुंच गया। बारिश के दाैरान तो बच्चे टपकती छत के नीचे खुद को बचाते हुए पढ़ाई करते हैं।
टीचर रवि गोस्वामी कहते हैं- भवन के मेंटिनेंस के लिए प्रधान अध्यापक आंनदपाल यादव द्वारा बीआरसी को भी पत्र लिख कर अवगत करा दिया गया है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। उन्हें स्कूल में पढ़ाने के दौरान बच्चों की चिंता लगी रहती है।
इतने गंभीर मामले में जब डीपीसी डीएस सिकरवार से बता की गई तो उन्होंने कहा- इसे दिखवाते हैं।

टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे: शिक्षक बोले- बच्चों की होती है चिंता, डीपीसी बोलें मामले को दिखवाते हैं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
- मैथिल ब्राह्मण समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को / Shivpuri News
- शिवपुरी रेलवे कॉलोनी में ट्रैकमैन का संदिग्ध हालात में शव, सिर में चोट के निशान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन / Shivpuri News
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment