Press "Enter" to skip to content

पोहरी में चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त सीएनजी ऑटो जब्त 4 चोर गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की पोहरी थाना पुलिस ने सोमवार को एक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर चोरी के माल और घटना में प्रयुक्त एक सीएनजी ऑटो को जब्त कर 4 चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पोहरी थाना प्रभारी टीआई रवि शंकर कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अगस्त 2024 को जण्डेल सिंह पुत्र ओमप्रकाश यादव उम्र 38 साल निवासी ग्राम टोरिया जागीर थाना पोहरी ने गोदाम में घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा सरसों एवं सोयाबीन चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। इसी दौरान पुलिस को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण ऑटो में चोरी किये गये माल को झिरी से बेचने के लिये शिवपुरी जा रहे है। उक्त सूचना पर से ग्राम झिरी से आगे शिवपुरी रोड़ मोड़ पर वाहन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान आरोपीगण 1. अकबर उर्फ कालू खान पिता आजाद खान उम्र 30 साल नि. ग्राम झिरी, 2. हेमंत उर्फ छिनका प्रजापति पिता बहादुर प्रजापति उम्र 25 साल नि. गोपाल की चक्की के पास लुधावली शिवपुरी, 3. गोलू उर्फ अशोक रजक पिता बनवारी रजक उम्र 25 साल नि. आईटीआई के पास फोरेस्ट कालोनी शिवपुरी, 4. रविन्द्र धानुक पिता गुलाब धानुक उम्र 29 साल नि. बस स्टैण्ड के पास शिवपुरी जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चोरी गया माल 04 कट्टे सरसों के, 02 कट्टे सोयाबीन कीमती करीवन 50,000/- रूपये व घटना में प्रयुक्त सीएनजी ऑटों कुल कीमती 1,00,000/- का माल मशरूका जप्त किया गया। इसके बाद आरोपीगणों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!