,

रेलवे ट्रैक की पुलिया के नीचे मिला शव: जेब में रखी पर्ची पर लिखा- आजमगढ़ यूपी / Shivpuri News

शिवपुरी: कोतवाली क्षेत्र में रातौर गांव के पास रेलवे ट्रैक की पुलिया के नीचे एक युवक की लाश मिली है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मृतक की जेब में आजमगढ़ यूपी लिखी एक पर्ची मिली है।

सोमवार सुबह रेलकर्मी रेल की पटरी की जांच करते हुए गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मनियर रेलवे क्रॉसिंग के आगे रातौर गांव के पास रेलवे लाइन पर बनी पुलिया के नीचे शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया।

शव पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव की पहचान भी नहीं हो सकी हैं। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष की बताई गई है