Press "Enter" to skip to content

स्टेटकालीन समय के शासकीय रास्ते पर कर रहे दबंग कब्ज़ा, 50 घरों के लोग हो रहे परेशान, वार्ड नंबर 21 लुहारपुरा का मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: वार्ड क्रमांक 21 लुहारपुरा के 50 घरों के रहवासियों ने आज एसपी से सार्वजनिक रास्ते पर अबैध रूप से कब्जा हटाने की मांग की हैं. लोगों ने बताया की यह रास्ता स्टेट समय का हैं.


शिकायतकर्ताओं ने बताया की हम सभी वार्ड क्रमांक 21 बडा लुहारपुरा वार्ड में निवास करते है। हमारे घरों के समाने से शासकीय रास्ता निकला है। जो कि स्टेटकालीन है और हम रहवासी यह रास्ता सर्वाजनिक है। रास्ते से लगभग 50 परिवारों से अधिक लोगों का आनाजान है। इसी रास्ते से वर्षो से पानी के टैंकर, एम्बूलेंस, टैक्सी व अन्य सभी वाहनों के आने जाने के लिए एक मात्र रास्ता है। इस रास्ते पर भगवती प्रसाद कुशवाह, जितेन्द्र कुशवाह, विवेक शासकीय पर जबरन कब्जा करते हुए भवन निर्माण कराया जा रहा है। शासकीय रास्ता जो बना हुआ है। उसको भी दबंगई करते हुए कुशवाह के द्वारा बंद कर दिया गया है। इसके कारण 50 परिवारों को परेशान किया जा रहा है। उक्त लोगों के पास शासकीय भूमि के पास ही 2 पक्के मकान और दो खाली प्लाट है। उक्त लोगों के द्वारा आम रास्ते को बंद कर दिया जाता है। जिससे वार्ड के 50 परिवार प्रभावित हो रहे है। सभी लोगों ने स्टेटकलीन शासकीय रास्ते पर कब्जा हटाने की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!