Press "Enter" to skip to content

अन्तर्राजीय स्मैक तस्कर रफीक मौहमम्द को 42 ग्राम स्मैक कीमती 8 लाख 40 हजार रुपए  के साथ गिरफ्तार किया / Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस की स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्यवाही देहात थाना पुलिस ने अन्तर्राजीय स्मैक तस्कर के कब्जे से 42 ग्राम स्मैक कीमती 8 लाख 40 हजार रुपए की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया.
देहात थाना प्रभारी जितेंद्र मावई की 4 अगस्त को सूचना पर मुडैनी तिराहे शिवपुरी के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खडा दिखा जो पुलिस को आता देखकर भागने लगा जिसे पुलिस बल द्वारा घेरकर पकडा उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 42 ग्राम भूरे रंग का पदार्थ (स्मैक) कीमती 8 लाख 40 हजार रुपये का विधिवत् जप्त कर आरोपी रफीक मौहमम्द पुत्र हनीफ मोहम्मद उम्र 48 साल नि. खान पुर जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार किया गया संपूर्ण कार्यवाही की वीडियो ग्राफी की गई. 

हनीय भूमिका- निरीक्षक जितेन्द्र सिंह माबई थाना प्रभारी देहात, उनि जे.बी. सिह बैस, प्रआर. 264 सुनील जाट, प्रआर. 255 हरिकृष्ण यादव, प्रआर.201 सुनील भार्गव, प्रआर. 342 मोहन सिंह चौहान, प्रआर. 570 विनय कुमार सिंह, आर.511 बदन सिंह, आर. 182 दिनेश सिंह, आर. 998 प्रशांत जादौन, आर. चालक 259 शरद यादव, आर. 683 मनोज कुमार थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!