Press "Enter" to skip to content

पवन जैन ने रास्ते को प्लाट बनाकर करवा दी रजिस्ट्री, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की कोतवाली पुलिस ने रविवार को राजेश्वरी रोड निवासी एक पीड़ित की शिकायत पर जमीन का कारोबार करने वाले एक भू-माफिया पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने रास्ते को ही प्लाट बताकर रजिस्ट्री करवा दी।

राजेश्वरी रोड के रहने वाले विष्णु पुत्र भगवानलाल गुप्ता ने बताया कि साल- 10 फरवरी 2007 को महेन्द्र सिंह जाट निवासी चंद्रा कॉलोनी ने ग्राम सिंह निवास के पास एक सर्वे नंबर में आने-जाने का रास्ता छोड़ा था। बाद में इस सर्वे नंबर को पवन जैन ने खरीद लिया और सर्वे नंबर में जो रास्ता था।

उसी रास्ते की रजिस्ट्री महल कॉलोनी निवासी पवन पुत्र गणेशी लाल जैन ने उनको करा दी। जबकि मौके पर कोई जमीन नहीं है। जिस जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है। वहां पर 10 फीट का आने-जाने का रास्ता है। पीड़ित ने बताया कि पवन जैन कई लोगों के साथ इसी तरह से फर्जी बाड़ा कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!