Press "Enter" to skip to content

7 चोरी की मोटर सायकिल सहित आरोपी मनीष उर्फ बंटी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: मोटर सायकल चोरी मामलों में शिवपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली, पुलिस थाना करैरा द्वारा चोरी गई 07 मोटर सायकिले बरामद कर आरोपी मनीष उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया.


करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया की 4 अगस्त को सूचना प्राप्त हुई कि हाइवे पर हरि सिहं कुशवाह के खेत पर मडैया मे एक व्यक्ति चोरी की मोटर साइकलें रखे है जो लोगो को बेचने की फिराक में है. मौके पर जाकर जब नाम पूछा तो उसने अपना नाम मनीष उर्फ बंटी पुत्र रमेश जाटव उम्र 24 साल निवासी ग्राम फतेहपुर हाल नि. महुअर काँलोनी करैरा थाना करैरा का होना बताया तभी उसके पास रखी चार मोटर साइकिलें मिली मोटर साइकिलों के सबंध मे कागजात चाहे तो सभी मोटर साइकिल बिना नम्बर की होना पाई गई तथा बाहन के कागजात मोके पर नही दिये तथा उक्त मोटर साइकिल को चोरी कर बैचना पाया गया सभी मोटर साइकिलो को विधिवत जप्त कर बाद आरोपी बंटी उर्फ मनीष को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से पूछताछ मे बताया कि बाबा रावत निवासी कारवाह थाना सीहोर के साथ मिलकर चोरी करना बताया गया आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना करैरा पर अप0क्र0 566/24 धारा 303(2),317(4),317(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी से चोरी की मोटर सायकिल खरीदने व बेचने वालों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरी० विनोद सिंह छावई, उनि के.पी. शर्मा, आर 319 चन्द्रशेखर मीणा, आर 338 हरेन्द्र गुर्जर, आर 670 देवेश तोमर, आर 1165 मत्स्येन्द्र सिहं, आर 688 आलोक जैन की अहम भूमिका रहीं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!