शिवपुरी: खबर बैराड़ से है जहां हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां दो महिलाओं के अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट से उसकी अस्थियां गायब हो गईं, मौके पर तंत्र क्रिया वाली चीजें मांस के टुकड़े और पुतला नीबू जैसी कई चीजें मिलीं है। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस और नगर परिषद में की है बता दे कि सवान के महीने के दौरान अमावस्या की रात को तांत्रिक शक्तियों की सिद्धी के लिए काफी खास बताया गया है।मामला शिवपुरी जिले के बैराड़ के श्मशान घाट का है जहां से तांत्रिक विद्या का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है दो दिन पहले श्मशान घाट में जहां 2 महिलाओं के शव का अंतिम संस्कार किया गया था आज बहां रविवार को उठावनी के दौरान तांत्रिक विद्या की पूजा करने का सामान मिला है। और मृतको के अस्थ्यिों से सिर और पैर गायब है। इसके बाद परजिनों ने तांत्रिक विद्या होने पर आपत्ति जताई है मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और इस घटना की जांच में जुट गई है।बता दे कि बीते शुक्रवार को बैराड़ में दो महिलाओं सिद्धी अग्रवाल, शुशीला बाई गोयल की एक ही दिन मृत्यु होने के बाद परिजन उन्हे बैराड़ के मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार के लिए ले गए। उसके बाद परजिन रविवार को अस्थियां चुगने श्मशान घाट पहुंचे थे, तो जहां अंतिम संस्कार किया गया था वहां से दो शराब की बोतल, अंडे, दो सिगरेट की डिब्बी, मांस के टुकड़े, मिठाई, नमकीन, नीबू, सिंदूर, महावर, काले उड़द, दही, मिट्टी के खपरे और आटे का पुतला पड़ा मिला है इतना ही दोनो महिलाओं की अस्थियो से सिर और पैर सहित अन्य अस्थियां गायब है। तांत्रिक विद्या पर आपत्ति जताते हुए मृतक महिला के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस और नगर परिषद को दी। इस मामले में शमशान घाट के चौकीदार के बेटे का कहना था कि उसने रात करीब 11 से 12 के बीच बहां पर किसी महिला और व्यक्ति को देखा तो जो कि बहां पर घूम रहे थे। इस प्रकार की तांत्रिक विद्या होने से पूरा नगर दहशत में है।

बैराड़ में अजीब मामला: शमशान में महिलाओं की अस्थियों पर की गई तंत्र विद्या, मांस के टुकड़े के साथ शराब की बोतले और मिली तांत्रिक पूजा की सामग्री / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment