Press "Enter" to skip to content

शिक्षक बाबू लाल जाटव शराब के नशे में मिला घूमता, बोला मैं MLA का बाप हूँ, डीईओ के पास भेजा निलंबन का प्रस्ताव / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना विकाखंड के बुधौन राजापुर के स्कूल का टीचर ड्यूटी टाइम में शराब के नशे धुत्त होकर बाजार में घूमता मिला। कुछ लोगों ने शिक्षक की इस करतूत का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया गया। जांच के बाद बीईओ ने शिक्षक के निलंबन का प्रतिवेदन बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा हैं। पूरा मामला शनिवार की दोपहर का है।

जानकारी के अनुसार, राजापुरा के आदिवासी बस्ती बूधौन राजापुर में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक बाबू लाल जाटव स्कूल समय में शराब के नशे में गांव के बाजार में घूमते नजर आए थे। शिक्षक को नशे के हाल में देख कुछ लोगों ने शिक्षक का वीडियो बनाते हुए उनके पूछताछ भी की थी। वीडियो बनाने वालों को शिक्षक ने खुद को सीएल पर बताया। फिर कहा कि मैं MLA का बाप हूं। वीडियो बनाने वालों ने आस-पास के दुकानदारों और लोगों से भी चर्चा की थी। जिसमें दुकानदारों और लोगों का कहना था कि शिक्षक बाबू लाल जाटव हर रोज शराब के नशे में धुत्त रहता है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए थे।

जांच टीम ने किया था स्कूल का निरीक्षण
वीडियो सामने आने के वाद शनिवार को खनियाधाना बीआरसीसी संजय भदौरिया व बीइओ प्रकाश सूर्यवंशी ने स्कूल का निरीक्षण कराया तो शिकायतें पुष्ट मिली। स्कूल की हालत यह थी कि 72 बच्चों में से एक भी मौजूद नहीं था। तीन पदस्थ शिक्षकों में से प्राथमिक शिक्षक फरीद अहमद व नीरज कोली तो मौजूद मिले लेकिन बाबूलाल जाटव गैरहाजिर थे। इनका कोई आवेदन भी स्कूल में मौजूद नहीं था।

जांच टीम को बस स्टैंड पर घूमता मिला शिक्षक
स्कूल जांच करने पहुंचे बीएसी जगदीश मेहते व उदय सिंह परिहार ने जब ग्रामवासियों से बातचीत की तो उन्होंने स्वीकारा कि यह शिक्षक स्कूल में शैक्षणिक कार्य न कराकर बाजार में शराब पीकर घूमता रहता है। जांच टीम को भी संबंधित शिक्षक शराब पीकर बस स्टैंड पर घूमता मिला। इस स्थिति के बाद दोनों बीएसी व ग्रामीणों के पंचनामा की रिपोर्ट बीईओ व बीआरसी को प्रस्तुत की गई, जिस पर दोनों अधिकारियों ने शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया है।

इस मामले में खनियाधाना बीईओ प्रकाश सूर्यवंशी का कहना है कि शिक्षक के वीडियो के मामले में हमने जांच करवाई थी, शिक्षक बिना सूचना नदारद था। मामले में निलंबन का प्रस्ताव डीईओ को भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!