शिवपुरी: जिले के पोहरी के केदारेश्वर धाम में शनिवार को शाम 4 नदी में तेज उबाल के चलते 8 लोग फंस गए थे। जिन्हें शनिवार देर रात 6 घंटे की सर्चिंग के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पोहरी एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर मोर्चा संभाला था। अब मंदिर में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया।
गौरतलब है कि सिद्ध स्थान पर एक मौसमी नदी बहती हैं। क्षेत्र में तेज बारिश होने के साथ इस नदी में उबाल आ जाता हैं। बता दें कि इसी सिद्ध स्थल के सर्कुला डेम का निर्माण कार्य भी चल रहा हैं।
जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र के कमलागंज, फिजीकल और सईसपुरा क्षेत्र के रहने वाले बल्लू खटीक, अरविंद खटीक, संजय खटीक, अनिल बाथम, सोनू नामदेव, अजय शाक्य और एक पंडित आज (3 जुलाई) को दोपहर 12 बजे शिवपुरी से पोहरी कस्बे से सटे केदारेश्वर धाम पर कथा कराने के लिए गए थे। दिन भर सभी लोग मंदिर पर ही रहे।
इस दौरान क्षेत्र में हुई तेज बारिश के चलते मौसमी नदी में उबाल आ गया था। करीब चार बजे सभी लोग पूजा-अर्चना के निपटने के बाद मंदिर से निकले तब तक नदी में उबाल आ गया था। इसके चलते सभी लोग मंदिर में ही फंसकर रह गए थे। मंदिर पर फंसे लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया गया था।
पोहरी विधानसभा से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने भी इस मामले एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह केदारेश्वर धाम में फंसे 8 लोगों के लिए चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों से इस मामले में चर्चा की थी। साथ उन्होंने एसडीआरएफ की टीम के अधिकारियों से चर्चा की थी।

केदारेश्वर धाम में फंसे 8 लोगों का रेस्क्यू: SDRF की टीम ने 6 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment