शिवपुरी: जिले के बदरवास कस्बे से बैंककर्मी की बाइक गुरुवार की रात अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। बैंककर्मी ने इसकी लिखित शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई है। ग्वालियर के रहने वाले ज्ञानेद्र सिंह पुत्र रामस्वरूप गुर्जर ने बताया कि वह बदरवास के एचडीएफसी बैक शाखा में पदस्थ है। वह बदरवास के हीरों शोरूम के पीछे निवास करता है।
गुरुवार की रात साढ़े तीन बजे उसके घर के बाहर खड़ी बाइक क्रमांक MP07MQ6110 अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। सुबह उठकर देखा तो उसकी बाइक मौके पर नहीं मिली। सीसीटीवी चैक कराने पर एक चोर बाइक ले जाते कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। इसकी शिकायत बदरवास थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

बैंककर्मी के घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी: घटना सीसीटीवी में कैद, थाने में शिकायत दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment