Press "Enter" to skip to content

बस की छत पर चढ़े युवक को लगा करंट: बेहोश होकर नीचे गिरा, अस्पताल में भर्ती; बहन की ससुराल से लौट रहा था / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ तहसील क्षेत्र के शुक्रवारा गांव में शुक्रवार की दोपहर बस की छत पर चढ़े एक युवक बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने वह बस से नीचे गिरकर बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक़ खोड़ चौकी क्षेत्र के देरानी गांव का रहने वाला 18 वर्षीय अजय आदिवासी पुत्र अतर सिंह बैराड़ तहसील के शुक्रवारा गांव रहने वाली अपनी बहन की ससुराल से वापस अपने गांव के लिए रवाना होने बस में सवार हुआ था। लेकिन बस स्टाफ ने उसे बस की छत पर चढ़कर बैठने की बोल दिया था। जब अजय बस की छत पर चढ़ा तो उसका सिर बिजली की लाइन से टकरा गया। जिससे उसे जोरदार बिजली का करंट लगा और वह बस से नीचे गिरकर मौके पर बेहोश हो गया। अजय को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!