शिवपुरी: जिले की कोलारस थाना की लुकवासा चौकी क्षेत्र में किराया मांगने पर मिनी आइशर के ड्राइवर के साथ दो लोगों बेरहमी से मारपीट कर दी। गंभीर घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लुकवासा चौकी पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल ड्राइवर के बयानों के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर लिया।
कोलारस तहसील के रांछी गांव के रहने वाले ड्राइवर संजीव ने बताया कि वह आइशर मिनी ट्रक से गुना की ओर जा रहा था। इसी दौरान पडोरा पुल के पास मेरी गाड़ी गिर्राज चंदेल और भरत सिंह यादव ने रुकवाकर कुल्हाड़ी गांव जाने के लिए बैठ गए थे। मैंने देहरदा गांव के पास मेवाती होटल पर गाड़ी रोक कर जब उक्त दोनों लोगों को उतारा और किराए के पैसों की मांग की तो दोनों ने मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी थी।
दोनों की मारपीट से वह बेहोश हो गया था। क्लीनर ने होटल स्टाफ की मदद से उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया था। बता दें कि पुलिस ने गिर्राज चंदेल और भरत सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सवारियों से किराया मांगना ड्राइवर को पड़ा महंगा: दो लोगों ने ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment