Press "Enter" to skip to content

जंगल में ले जाकर 18 साल की युवती के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी जिले की रन्नौद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत ईचोनिया के रामपुरा आदिवासी बस्ती का एक मामला सामने आया है. जहां रात के समय युवक लड़की को उठाकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

जानकारी के अनुसार रविंद्र पुत्र लल्लीराम आदिवासी उम्र 19 वर्ष अपने पड़ोस की रहने वाली युवती उम्र 18 साल को रात के अंधेरे में उठाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया. लड़की जैसे तैसे छूट कर अपनी बहन के यहां पर भाग गई. इसके बाद दूसरे दिन जाकर लड़की मिली जहां परिजन अपने रिश्तेदारों अन्य जगहों पर ढूंढने लग रहे. लड़की के मिलने पर परिजनों के साथ थाने में आकर रविंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!