शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई गांव में धान लगाने आए 25 मजदूरों की मजदूरी मागंने पर मजदूर दंपती के साथ पिता-पुत्र ने बेरहमी से मारपीट कर दी। मजदूरों की शिकायत के बाद कोलारस थाना पुलिस ने बुधवार शाम पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
गोरा टीला गांव के धर्मवीर पुत्र बादाम सिंह आदिवासी (35) ने बताया कि 4-5 दिन पहले करीब 25 मजदूर धान लगाने की मजदूरी करने सेसई गांव के रहने वाले धर्मेन्द्र रावत के कृषि फार्म पर मजदूरी करने आए थे। 31 जुलाई को धर्मेंद्र रावत से जरूरत पढ़ने पर मजदूरी के पैसे मांगे गए थे। इसी बात से धर्मेंद्र रावत भड़क गया था और मजदूरी के पैसे न देने की बात कहते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया था।
इस दौरान धर्मेंद्र रावत के पिता मधु रावत ने भी आकर मारपीट करना शुरू कर दिया था। मुझे बचाने आई पत्नी फूलवती आदिवासी के साथ भी लात-घूंसों से मारपीट कर दी थी। साथी मजदूरों ने विरोध कर हमे बचाया। इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई गई है। कोलारस थाना पुलिस ने मजदूरों की शिकायत पर आरोपी धर्मेंद्र रावत और उसके पिता मधु रावत के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

धान लगाने की मजदूरी मांगना पड़ा महंगा: पति पत्नी को पिता पुत्र ने पीटा, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment