शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली आमोलपठा चौकी क्षेत्र घोड़ा ताल के पास एक युवक का शव मिला पुलिस ने शव का पीएम करा कर जाँच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार अशोक पुत्र विजय सिंह कुशवाहा 29 जुलाई को अपने गांव गणेश खेड़ा से अपने भाई की ससुराल गया था. तभी 31 जुलाई को वापस अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान आमोलपठा चौकी क्षेत्र अंतर्गत घोड़ा ताल के पास उसका शव मिला पास में ही उसकी मोटरसाइकिल भी मिली है. जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पीएम करा कर आगे की जाँच शुरू कर दी है.
घोड़ा ताल के पास अशोक कुशवाहा का शव मिला, भाई की ससुराल से घर लौट रहा था मृतक / Shivpuri News




