शिवपुरी में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली लड़की से लव मैरिज कर ली। इससे गुस्साए लड़की के परिजन ने युवक के घर पर कब्जा कर लिया। युवक के माता-पिता को उसके ताऊ के घर में शरण लेनी पड़ी। मामला दिनारा के डामरौन कलां गांव का है।
सौरभ नामदेव (26) अपनी पत्नी खुशबू और माता-पिता के साथ कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा। सौरभ ने बताया के पति-पत्नी को जान का खतरा है। दोनों 4 महीने से गांव में घुस नहीं पा रहे हैं। कपल ने कलेक्टर से मकान पर कब्जा दिलाने और सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने सुनवाई नहीं होने पर सुसाइड करने की धमकी भी दी।
लड़की घर छोड़कर दो बार भोपाल आई
सौरभ ने बताया, 8 साल पहले वह काम की तलाश में भोपाल आ गया था। जॉब लगी तो भोपाल में ही रहने लगा। गांव आना-जाना लगा रहता था। डेढ़ साल पहले घर आया तो पड़ोस में रहने वाली 19 साल की खुशबू परिहार से मुलाकात हुई। कुछ देर बात करने के बाद हमने नंबर एक्सचेंज कर लिए।
सौरभ ने बताया, बातचीत प्यार में बदल गई तो घर आना-जाना ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद शादी करने का फैसला किया, लेकिन दोनों अलग-अलग समाज से हैं। लड़की के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए। खुशबू ने कई बार पिता से बात की, लेकिन वे नहीं माने।
पिता के बार-बार मना करने से खुशबू नाराज हो गई। 27 मार्च 2024 को घर से भागकर अकेले भोपाल आ गई। खुशबू भोपाल आई, इसकी मुझे खुशी थी, लेकिन उसका तरीका सही नहीं था। मैंने खुशबू के पिता को कॉल कर भोपाल बुलाया और उसे वापस गांव भेज दिया। उसके पिता बहुत नाराज थे। उन्होंने खुशबू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परेशान होकर वह फिर 1 अप्रैल को भागकर भोपाल आ गई।
मंदिर से शादी की, कोर्ट में कराई रजिस्टर्ड
सौरभ ने बताया, खुशबू को वापस गांव भेजने की जगह शादी करने का फैसला किया। 3 अप्रैल को भोपाल के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 27 मई को कोर्ट से भी रजिस्टर्ड करा लिया। हम भोपाल में ही रहने लगे। जब खुशबू के परिजन को इसका पता चला तो वे धमकाने लगे।
प्रेमी के मकान पर लड़कीवालों ने किया कब्जा
सौरभ की मां चंद्रमुखी आंगनबाड़ी में सहायिका हैं। उन्होंने बताया कि इस शादी से खुशबू के परिजन गुस्से में हैं। एक बार तो उन लोगों ने हमारे साथ मारपीट भी की। उनका गुस्सा देख हमने मकान बंद कर कुछ दिनों के लिए दूसरी जगह जाना उचित समझा।
घर पर ताला डालकर जेठ के घर रहने चले गए थे, एक दिन पता चला कि खुशबू के घरवालों ने ताला तोड़कर हमारे घर पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने घर का सारा सामान भी निकाल लिया। इसके बाद हम थाने पहुंचे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महीनों चक्कर काटने के बाद भी अब तक मकान पर उन लोगों का ही कब्जा है।
मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा
सौरभ ने बताया कि लड़की के परिजन हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वे कहते हैं कि हमने लड़की बेच दी है। मकान चाहिए तो हमें पांच लाख रुपए दे दो।
सौरभ का कहना है कि हमारे सामने मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। हमने क्या शादी मरने के लिए की थी। मरना होता तो पहले ही मर जाते। शादी के बाद से ही परेशाान हो रहे हैं। काम-धंधा तक नहीं कर पा रहे हैं। इन लोगों ने मेरी मां से मारपीट भी की थी। माता-पिता को ताऊजी के यहां रहना पड़ रहा है।
बेटी बोली- पिता मांग रहे 5 लाख
कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंची खुशबू ने बताया कि माता-पिता हमारी शादी के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए अपनी मर्जी से सौरभ से लव मैरिज की है। मेरे शादी करने के बाद पिता ने सौरभ के मकान पर कब्जा कर लिया है। वो मकान खाली करने के लिए 5 लाख रुपए मांग रहे हैं।
इन्होंने पैसा देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। भोपाल में भी हमें डर के साए में रहना पड़ रहा है। ऐसे कोई रास्ता भी दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस भी हमारी मदद को राजी नहीं है। इसके चलते परिवार के साथ कलेक्टर के पास पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई है।

भोपाल में शिवपुरी के कपल ने की मंदिर से शादी, प्रेमी के घर पर किया प्रेमिका के पिता ने कब्जा, 5 लाख की डिमांड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News





Be First to Comment