शिवपुरी: बाइक सवार 5 साल की मासूम में टक्कर मारकर भाग निकला। मजदूर मां साधन के अभाव में बेटी का इलाज कराने अस्पताल नहीं ले जा सकी। दूसरे दिन पिता कोलारस अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यदि समय पर अस्पताल ले जाते तो बच्ची की जान बच सकती थी।
जानकारी के मुताबिक तेंदुआ के ग्राम कार्या निवासी सरिता (5) पुत्र संजय आदिवासी की हादसे में मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार सरिता के पिता संजय मजदूरी करने बाहर गया था। मां वर्षा आदिवासी दयाराम के खेत पर कद्दू तोड़ने सरिता को अपने संग खेत पर ले गई।
मां खेत में कद्दू तोड़ रही थी और सरिता सड़क किनारे खेल रही थी। मंगलवार की दोपहर 3 बजे कार्या गांव का ध्रुव चिढ़ार ने तेजी में लापरवाही से बाइक चलाते हुए सरिता में टक्कर मार दी।
हादसे के बार ध्रुव बाइक सहित भाग निकला। सरिता को इलाज कराने साधन नहीं मिला। अंदरूनी चोट को भी मां भांप नहीं पाई और इलाज कराने नहीं ले जा सकी। दूसरे दिन सोमवार की सुबह माता-पिता कोलारस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजन बुरी तरह बदहवास हो गए।

बाइक सवार टक्कर मारकर भागा, 5 साल की बच्ची की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment