शिवपुरी में तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी नामांतरण का मामला दो दिन पहले सामने आया था। यहां एक विक्रेता की जमीन तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर क्रेता के नाम नामांतरित कर दी गई। मामला पिछले जून माह से शिवपुरी तहसील में अटका पड़ा था। हालांकि, अब इस मामले की जांच पूरी होने के वाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।
बता दें कि कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी द्वारा इस फर्जी हस्ताक्षर के मामले में तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए थे। फिर भी तहसील कार्यालय से जांच को आगे नहीं बढ़ाया गया। कलेक्टर के पुनः हस्तक्षेप के बाद फर्जी हस्ताक्षर के मामले की जांच के आदेश शिवपुरी तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा दिए थे।
इसके बाद नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी और एक बाबू इस मामले की जांच को पूरा किया। जांच में नामांतरण की स्वीकृति में तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा के हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। इस मामले की शिकायत सहायक ग्रेड़ 2 अशोक कुमार भटनागर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं।
ये था मामला
जानकारी के मुताबिक विजय गुप्ता नाम के व्यक्ति ने जमीन विक्रेता उषा गर्ग की जमीन का नामांतरण अपने नाम कराने का आवेदन शिवपुरी तहसील में दिसंबर 2023 में किया था। नामांतरण के प्रकरण में विजय गुप्ता द्वारा मूल दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए थे। इसके चलते नामांतरण का आवेदन तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा द्वारा 5 मार्च 2024 को निरस्त कर दिया गया था।
हालांकि, 27 मार्च 2024 को एक आदेश की प्रति सामने आई जिसमें विजय गुप्ता नाम के व्यक्ति ने जमीन विक्रेता उषा गर्ग की जमीन के नामांतरण की स्वीकृति दे गई। आदेश में बाकायदा पटवारी की रिपोर्ट के साथ तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा के हस्ताक्षर थे। बाद में सामने आया कि 23 मार्च 2024 को जो नामांतरण की स्वीकृति दी गई थी।

फर्जी नामांतरण मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR: तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर करवा दिया गया था नामांतरण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment