शिवपुरी: रील बनाने के लिए नशे में धुत्त युवक ने ट्रैफिक जाम कर दिया। शिकायत पर कोतवाली पुलिस पहुंची और युवक को पकड़ने संग ले आई। अपराध पंजीबद्ध कर पैदल ही जुलूस की शक्ल में कोर्ट तक ले गई। युवक ने अपनी इस गलत हरकत के लिए माफी मांगी। कोर्ट ने युवक को जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक लुधावली शिवपुरी निवासी अशोक राठौर मंगलवार को शराब पीकर गुना बायपास पहुंचा। सड़क पर अपनी स्कूटी खड़ी कर दी और लोगों को गालियां देने लगा। इसके बाद युवक रील बनाने लगा। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाली टीआई रोहित दुबे स्टाफ के साथ पहुंचे और युवक को कोतवाली ले आए। रील के लिए ट्रैफिक जाम करने पर अशोक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया और कोतवाली से पैदल जुलूस की शक्ल में कोर्ट तक लेकर पहुंचे। कोर्ट के सामने युवक ने माफी मांगी कि शराब पीकर रील बनाने के लिए आगे ऐसी हरकत नहीं करेगा। कोर्ट ने युवक को जेल भेज दिया है।

रील बनाने ट्रैफिक हुआ जाम, कोर्ट ने युवक को भेजा जेल, पुलिस ने निकाला जुलुस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment