शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी कस्बे में एक बिजली उपभोक्ता के घर खराब बिजली के मीटर को बदलने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर एक युवक हमलावर हो गया। युवक ने बिजली के मीटर में लात मारते हुए बिजली विभाग के जेई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया था। झगड़ा की नौबत बनती हुई देख बिजली विभाग की टीम मौके से लौट आई थी। इसकी शिकायत नरवर थाने में दर्ज कराई गई थी।
आज यानी मंगलवार को नरवर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं। 27 जुलाई की शाम मगरोनी के जैन धर्मशाला शाहपुरा मोह्हला के रहने वाले बलवीर सिंह पुत्र रन्जोर जादौन का बिजली का ख़राब मीटर बदलने बिजली विभाग के जेई राहुल ओहरी पुत्र गोवर्धन लाल ओहरी और विद्युत कर्मचारी नरेश कुशवाहा, नन्हें रावत, नवल कुशवाह पहुंचे हुए थे।
इसी दौरान नरेंद्र पुत्र बलवीर जादौन (22) मीटर लगाने से मना करने लगा था। जब कर्मचारियों ने मीटर लगाने का प्रयास किया तो नरेंद्र ने बिजली के मीटर में लात मार दी और गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी देने लगा था। जेई राहुल ओहरी ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत नरवर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नरेंद्र पुत्र बलवीर जादौन (22) के खिलाफ शासकीय काम में बाधा सहित अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया है।

खराब बिजली मीटर बदलने पहुंची टीम पर भड़का युवक: मीटर में मारा लात, जेई को गाली देते हुए धमकाया, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment