शिवपुरी: जिले के पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र से लापरवाही की तस्वीरें सामने आई हैं। जहां सोमवार रात अस्पताल दो घंटे अंधेरे की आगोश में रहा, इस दौरान प्रबंधन के द्वारा जनरेटर भी चालू नहीं किया गया। जिससे मरीजों सहित जच्चा-बच्चा को गर्मी और उमस से जूझते हुए देखा गया। कई महिलाओं को गर्मी से बिलखते नवजात बच्चों को बचाने के लिए हाथ से दो घंटे तक पंखा करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात साढ़े आठ बजे बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। बिजली सप्लाई रात करीब साढ़े दस बजे भाल हो सकी थी। इस बीच अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया। अस्पताल के भीतर वार्ड में अंधेरा पसर चुका था। हालांकि प्रसूता वार्ड में इन्वर्टर की सप्लाई से एक बल्ब जलाया गया था। लेकिन पंखा न चलने के कारण नवजात गर्मी से बिलख रहे थे। अटेंडरों को जो भी मिल रहा था। उससे वह हवा करने में जुटी हुई थी। अस्पताल में सांस के भी मरीज भर्ती थे। जिन्हें बिजली सप्लाई बंद होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
इसके बावजूद प्रबंधन द्वारा इन दो घंटों के भीतर जनरेटर चलाने का काम किया गया। जबकि अस्पताल में लगे जनरेटरों को ऑटो मोड में स्वतः ही चालू हो जाना चाहिए था।
बता दें कि पोहरी के अस्पताल अव्यवस्थाओं से ग्रसित हैं। यहां मरीजों सहित उनके अटेंडरों को पानी पीने तक की व्यवस्था नहीं की गई हैं। मामले में पोहरी बीएमओ डॉ दीक्षांत का कहना है कि बिजली सप्लाई कट किसी फॉल्ट के चलते हुआ होगा। वह रात्रि में तैनात ड्यूटी डॉक्टर से चर्चा कर असल कारण बता सकेंगे।

दो घंटे पोहरी के अस्पताल में रही बिजली गुल: गर्मी-उसम से परेशान होते रहे मरीज, बिलखते नवजातों को परिजनों ने हाथ से किया पंखा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment