Press "Enter" to skip to content

पुलिस वाले ने कार से दो बाइक को टक्कर मारी: पांच लोग घायल, महिला बोली- हादसे के बाद भागा पुलिसकर्मी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र की फतेहपुर रोड़ हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ़्तार कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बाइक सवार पांच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि बाइक में टक्कर मारने वाली कार को कोई पुलिस वाला चला रहा था।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे के फतेहपुर रोड़ हनुमान मंदिर के पास एक कार चालक दो बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया था। इस घटना में एक बाइक पर सवार शरीफ खान निवासी महाराणा प्रताप कालोनी, मीना आदिवासी और लाला आदिवासी और दूसरी बाइक पर दो अन्य सवार घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया था।

जिला अस्पताल में उपचार करा रही मीना आदिवासी ने बताया कि उनकी बाइक में जिस सफेद रंग की कार ने टक्कर मारी थी। उस कार को कोई दिनेश नाम का पुलिस वाला चला रहा था। उस पुलिस वाले को कई बार उसने लुधावली गौशाला क्षेत्र में देखा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!