शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली लुधावली की 23 साल की युवती ने बीएसएफ के जवान पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं. युवती के बयान के आधार पर देहात थाना पुलिस ने बलात्कार सहित जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लुधावली की रहने वाली 23 साल की बीएससी की छात्रा ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 2019 से लगातार बीएसएफ का जवान बृजेश लोधी उम्र 30 साल निवासी जवाहर कॉलोनी डराधमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. जनवरी 2024 में फिर से वह छुट्टी लेकर आया और डराधमकाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ फिर से बलात्कार किया. इसकी शिकायत युवती ने थाने पहुंचकर की. युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी बृजेश लोधी पर 376 (n), 506 की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं.

BSF के जवान ने डरा धमकाकर BSC की छात्रा से किया रेप, जनवरी में छुट्टी लेकर आया था जवान, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पटेल पार्क कर्मचारियों की ईमानदारी बनी मिसाल, महिला पर्यटक की खोई सोने की चेन लौटाई / Shivpuri News
- चड्डा होटल पर घरेलू गैस का इस्तेमाल पकड़ा, कार्रवाई से पहले संचालक का हंगामा / Shivpuri News
- शिवपुरी में काली माता मंदिर में मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश / Shivpuri News
- जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- परीक्षा सेंटर बदलने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment