,

कुए पर पानी भरते समय रस्सी सहित कुएं में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत, मर्ग कायम / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मां भगवती कॉलोनी सती माता के मंदिर के पास की है जहां कुएं से पानी भरते समय एक युवक रस्सी सहित कुएं में गिर गया जिसकी कुएं में डूबने से मौत हो गई. जिसकीं सूचना परिजनों ने पुलिस को दी जहा पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोनू कुशवाह ने बताया कि मेरा छोटा भाई रिंकू कुशवाह सती माता मंदिर के पास स्थित कुएं से पानी भर रहा था जहा पानी भरते समय बाल्टी पत्थरो में फस गई. जिसे हटाने के दौरान युवक कुएं में रस्सी सहित गिर गया जिसकीं डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर से मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।