Press "Enter" to skip to content

सचिव ने अधूरे काम को पूर्ण बताकर निकाल ली 27 लाख से अधिक की राशि / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेवई के सचिव ने अधूरे कार्य को पूर्ण बताकर लाखों रुपए की राशि निकाल ली और उसका गोलमाल कर दिया। मामले को लेकर जागरूक नागरिक कूलदीप यादव ने जनपद सीईओ को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

कुलदीप यादव ग्राम मादौनकला पिछोर ने जनपद सीईओ को दिए आवेदन में बताया कि ग्राम पंचायत रेवई में सचिव द्वारा नरेगा योजना के तहत निर्माण कार्य, एसजीएसएसवाय, पीएमजीएस रोड से मजरा उसरा तक कार्य की स्वीकृति 14.07 लाख की है जिसमें से 13 लाख रुपए से अधिक निकाल लिए गए है। वहीं मजरा उसका से खिरिया तक 14.28 लाख रुपए में सड़क स्व्ीकृत हुई थी उसके भी 113 लाख से अधिक की राशि निकाल ली गई हैं उक्त दोनाें कार्य नरेगा की साइड पर तो कंपलीट दिखा दिए गए हैं, लेकिन मौके पर जाकर देखा जाए तो काम शुरू ही नहीं हुआ है और कंपलीट रोड कहां है यह पता नहीं है। दोनों रोड पर जीएसव्ही मटेरियल नहीं डाला है और न ही दोनों रोड रोलिंग की गई हैं मौके पर अधूरे काम को पूरा दिखाकर राशि निकालकर गोलमाल कर दी है। कुलदीप ने बताया कि मामले को लेकर 181 भी लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सीईओ को शिकायत की है और निवेदन किया है कि मामले में कार्रवाई करें और काम को पूरा करवाएं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!