शिवपुरी: गुना से मेरठ ऊना हिमाचल ट्रेन में सफर कर रहे 71 साल के बुजुर्ग की गुरुवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुजुर्ग के बेसुध होने पर गिरने पर उन्हें शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर उतारकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को बुजुर्ग का पोस्टमार्टम किया गया।
गुरुपूर्णिमा का पर्व मनाने आनंदपुर ट्रस्ट आए थे
उत्तरप्रदेश मेरठ के फलावदा के रहने वाले 71 वर्षीय धर्मराज सैनी पुत्र तुलाराम, पांच परिचितों के साथ गुरु पूर्णिमा के आयोजन में शामिल होने अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील स्थित आनंदपुर ट्रस्ट आए थे।
गुरु पूर्णिमा के आयोजन में शामिल होने के बाद गुरुवार रात धर्मराज, परिचितों के साथ वापस अपने घर मेरठ लौट रहे थे। वे गुना के रेलवे स्टेशन से ऊना हिमाचल एक्सप्रेस में रात सवा 1 बजे सवार हुए थे।
धर्मराज सैनी के साथ सफर कर रहे रामनिवास ने बताया कि ट्रेन को चलने करीब 20 मिनट ही हुआ था कि सैनी ने सीने पर हाथ रखा और ट्रेन की गैलरी में गिरकर बेसुध हो गए। संभवत उनकी मौके पर की मौत हो गई होगी।
सूचना के बाद जीआरपी पुलिस ने धर्मराज को शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर उतरा था, जहां उनकी मेडिकल जांच कराई गई। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि सुबह सैनी का पोस्टमार्टम किया गया। प्रथमदृष्टया मौत हार्ट अटैक से होना लग रहा है। जांच के लिए बिसरा भिजवाया गया है।
बुजुर्ग को ट्रेन में आया हार्ट अटैक, मौत: सीने पर हाथ रखा और गिर पड़े, यूपी के मेरठ से गुरु पूर्णिमा मनाने अशोकनगर आए थे / Shivpuri News




