शिवपुरी। कारगिल विजय दिवस कि 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को मशाल रैली निकाली जो कि पुराने बस स्टैंड से होते हुए माधव चौक , कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा होते हुए तात्या टोपे स्मारक पर समापन हुईं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष नवनीत सेन के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस के 25 बर्ष पूर्ण होने पर बलिदान हुए वीर सैनिकों की याद में मशाल रैली का आयोजन किया गया। मशाल रैली निकाली जो कि शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तात्या टोपे स्मारक पर पहुंच कर समापन हुईं । मिडिया प्रभारी रिंकू सेन ने बताया कि रैली के दौरान युवा मोर्चा द्वारा देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत नारों के माध्यम से कारगिल युद्ध के शहीद वीरों को याद किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा हम इन वीर सपूतों को नमन करते हैं और वे सैनिक जिनके कारण देश की सुरक्षा हो रही है जो हमारी सुरक्षा में दिन रात लगे हुए हैं उनका भी हम सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में वीरगती को प्राप्त करते वाले सैनिकों व उनके परिवारों को भी हम नमन करते हैं जिन्होंने देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने कहा कारगिल युद्ध में बलिदान हुए वीर सैनिकों की याद में मशाल रैली का आयोजन किया गया। और आज जो सैनिक हमारी भारत कि सीमा पर तैनात है उनके बलबूते ही हम आज सुरक्षित है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा – अमित यादव, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष के पी परमार, मंजूला जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, धर्मेंद्र त्यागी, संजय कुशवाह, इक़बाल खान, मुकेश चौहान, ओमी जैन, अमित भार्गव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमित यादव, सोनू राजावत, मयंक दीक्षित, विवेक उपाध्याय, दीपक राठौर, प्रतिक निगम, निकेतन शर्मा, राहुल खटीक, मंयक राठौर, रामेश्वर रजक, राहुल धूलिया, जितेन्द्र राठौर, रिंकू भार्गव आदि सहित समस्त भाजयुमो कार्यकर्ता एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कारगिल विजय दिवस कि 25वीं वर्षगांठ पर भाजयुमो ने मशाल रैली निकाली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment