Press "Enter" to skip to content

ईमानदारी: होटल संचालक के खाते में 11.55 लाख रु. आए, दिल्ली की फर्म को वापस किए / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस के होटल संचालक के खाते में अचानक 11.55 लाख रु. आ गए। मैसेज आया तो बैंक शाखा में संपर्क किया। दिल्ली की जिस फर्म के खाते से राशि ट्रांसफार्मर हुई, वापस उसी फर्म के लिए ट्रांजेक्शन करा दिया है। गलती से उक्त राशि गलत खाते में चली गई थी, अब अपनी राशि वापस मिलने पर फर्म संचालक ने आभार जताया है। होटल संचालक कोलारस निवासी गोपाल शिवहरे के मोबाइल पर अचानक मैसेज आया।

मैसेज में देखा तो उनके बैंक खाते में 11 लाख 55 हजार 35 रुपए जमा हुए हैं। लेकिन यह राशि कहां से आई, इसे लेकर बैंक शाखा में जाकर संपर्क किया। गोपाल शिवहरे ने पड़ताल कराई तो दिल्ली की आसाम ट्रेड हाउस नाम की फर्म से उक्त राशि का ट्रांसफर खाते में हुआ था। बैंक शाखा में दस्तावेजी कार्रवाई कर सारा पैसा वापस उसी फर्म में ट्रांसफर करवा दिया है। गोपाल ने बताया कि पैसे वापस मिलने के कुछ देर बाद फोन आया और अपनी राशि वापस मिलने पर आभार जताया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!