शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे के पठान मोहल्ले में एक सूने मकान में चोरों ने निशाना बनाते हुए मकान में रखे 28 हजार रुपए नगदी और एक जोड़ी चांदी की पायल चुरा कर ले गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पठान मोहल्ले में एक माह के भीतर चोरों ने दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
पठान मोहल्ले की रहने वाली जरीना पत्नी रशीद खान ने बताया कि बुधवार की रात उस की बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके लिए वह अस्पताल जाने के लिए अपनी बहन के घर चली गई थी। सुबह साढ़े चार बजे जब वह वापस लौटी तो घर दरवाजे में लगे ताले टूटे मिले और घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था।
टंकी में रखे 28 हजार रुपए और एक जोड़ी पायलें जिसकी कीमत करीबन 12 हजार रुपए थी चोरी हो चुकी थीं। महिला ने बताया कि बड़ी मुश्किल मकान की छत डलवाने के लिए पैसे इकट्ठे किए थे। जिन्हें चोर चुराकर ले गए। शिकायत के बाद खोल रस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने मकान से 28 नकदी चांदी की पायल चुराए: बेटी की तबीयत बिगड़ने से ताला लगाकर बाहर गया था परिवार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- डी.एल.एड कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ₹20 हजार की ठगी, शिकायतकर्ता ने पुलिस से लगाई गुहार / Shivpuri News
- बलारी माता के रास्ते में भंडारे पर हमला और लूट का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस पर रिपोर्ट न लेने का लगाया आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment