Press "Enter" to skip to content

महिंद्रा कन्या कोलारस हासे प्राचार्य तो शर्मा सजाई हाई स्कूल प्राचार्य बने / Shivpuri News

उच्च पद के प्रभार काउंसलिंग में तीन हाई स्कूल व एक हासे को मिले प्राचार्य       

शिवपुरी। उच्च पद के प्रभार की प्रक्रिया शिक्षा विभाग में लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को फिजिकल कालेज में जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ के निर्देशन में हाई स्कूल प्राचार्य से हायर सेकेण्डरी प्राचार्य व उच्च माध्यमिक शिक्षक से हाई स्कूल प्राचार्य के उच्च पद के प्रभार की काउंसलिंग आयोजित की गई। काउंसलिंग प्रक्रिया में एक हायर सेकेंडरी तो तीन हाई स्कूलों को अब प्राचार्य मिल जाएंगे। यह पूरी प्रकिया टीम में शामिल प्राचार्य मुकेश मेहता, एनके जैन, भूपेंद्र शर्मा, संजय जैन, यादवेंद्र चौधरी सहित स्थापना शाखा प्रभारी संतोष कोष्ठा द्वारा संपादित कराई गई।

कौन कहां बना उच्च पद प्रभार में प्राचार्य
सुबह 10 बजे सबसे पहले हाई स्कूल से हायर सेकेण्डरी प्राचार्य की काउंसलिंग में एक मात्र लोकसेवक सतनवाडा हाई स्कूल के प्राचार्य विवेक महिंद्रा ने सहमति देकर कन्या उमावि कोलारस के प्राचार्य पद के लिए चयन किया, जबकि दोपहर दो बजे बाद उच्च माध्यमिक शिक्षक से हाई स्कूल प्राचार्य की काउंसलिंग में राजेंद्र कुमार शुक्ला ने असहमति दी, तो उमाशि व वर्तमान शिवपुरी बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा अनुपस्थित रहे। उमावि सेसई सडक में पदस्थ गिर्राज प्रसाद शर्मा ने हाई स्कूल सजाई, सीएम राइज कोलारस में पदस्थ संजय शर्मा ने हाई स्कूल कार्या कोलारस व कन्या उमावि खनियाधाना में पदस्थ महेश कुमार राहौरा ने हाई स्कूल पड़रा खनियाधाना में प्राचार्य के उच्च पद के प्रभार के लिए विकल्प चुना है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!