शिवपुरी: जिले के कोलारस तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक शिकायत संभागायुक्त ग्वालियर और कलेक्टर शिवपुरी को की है। शिकायतकर्ता एडवोकेट का कहना है कि कोलारस का तहसील कार्यालय दलाल और नेता मिलकर चलाते है,तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव अपनी सीट पर नहीं बैठते है बल्कि रेस्ट हाउस से तहसील कार्यालय चलता है।
एडवोकेट हरिराम कोली उपाध्यक्ष अभिभाषक संघ कोलारस का कहना है कि कोलारस तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव के समय से तहसील कार्यालय का कार्य प्रभावित है. तहसील कार्यालय में तहलीदार नियमित समय से नही बैठते है,तहसीलदार की कार्यप्रणाली को देखकर लगता है कि दलालो व नेताओं के साथ मिलकर रेस्ट हाउस का बंगला नंबर 2 से तहसील कार्यालय चलता है। तहसील में प्रकरण वर्षो से लंबित है,कई फाइलें गायब हो चुकी है और किसी भी प्रकरण फाइल की तारीख पेशी नही लगती है। आर्डर सीट खाली पडी हुई है केवल जिस प्रकरण फाइल में रेस्ट हाउस पर सुविधा शुल्क या सिफारिस मिलती है उसको बंगले पर उठवाकर उसी प्रकरण का निराकरण किया जाता है। इससे अभिभाषक और जनता में नाराजगी है। प्रकरण लंबित होने के कारण पक्षकार नाराज होते है,कई ऑर्डर शीट से प्रोस्डिंग गायब हो गई है।
सीएम के आदेश का कोई असर नहीं
तहसीलदार श्यामू श्रीवास्वत पर एडवोकेट हरिराम कोली ने गंभीर आरोप लगाए है कि वह तहसील कार्यालय में नही बैठते है,मप्र सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से 6 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित होने के नियम को लागू किया है,लेकिन कोलारस के तहसीलदार पर नियम को नही मानते हुए बंगले से अपना आफिस चला रहे है।
भितरवार मे भी लगे थे गंभीर आरोप
कोलारस तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव जब ग्वालियर जिले के भितरवार में पदस्थ थे,वहां के पटवारियों ने तहसीलदार के अंडर में काम करने से मना करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। तहसीलदार पर पटवारियों को बंधक बनाने का भी आरोप भितरवार में लग चुका है।
इस पूरे मामले में देखने को मिल रहा है कि तहसीलदार ने सत्ता को साध रखा है,इसलिए वह बेलगाम होकर अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं कर रहे है,इस कारण स्थानीय भाजपा प्रतिनिधि और तहसीलदार के खिलाफ जनता में रोष है।

कोलारस तहसील मे हो रहे भ्रष्टाचार की वकील कोली ने की कलेक्टर एवं कमिश्नर से शिकायत, रेस्ट हाउस से तहसील कार्यालय संचालित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment