शिवपुरी: पोहरी अनुविभाग के अमरपुर गांव में कुत्तों के झुंड ने दो हिरण के बच्चों पर हमला बोल उन्हें घायल कर दिया। बताया गया हैं कि इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन अमले को तत्काल दे दी थी। लेकिन टीम करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। इस दौरान दोनों हिंरण तड़पते रहे। दोनों हिरणों की उम्र एक साल से कम बताई गई हैं।
जानकारी के मुताबिक़ आज बुधवार की दोपहर अमरपुर के तालाब पर पानी पीने के लिए हिंरण के दो बच्चे पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। इस दौरान हिंरण के बच्चों ने बच कर भागने का प्रयास भी किया। लेकिन कुत्तों की अधिक संख्या होने के चलते हिंरण मौके से भाग नहीं सके थे। कुत्तों ने दोनों हिरणोँ के बच्चों को बुरी तरह घायल कर दिया था। गनीमत रही कि कुछ ग्रामीणों ने इस घटना को देख लिया था। जिनके द्वारा कुत्तों के झुंड को खदेड़ कर हिरणों की जान बचाई। बताया गया हैं कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन अमले को दे दी थी। लेकिन टीम डेढ़ घंटे बाद पहुंची। इसके वाद गंभीर घायल हिरणों को टीम अपने साथ ले गई। बताया गया हैं कि घायल हिरणों को सात से आठ दिन वन अमला अपनी निगरानी में रखकर उपचार कराएगा। इसके वाद हिरणों के स्वस्थ होने के वाद उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

कुत्तों के झुंड ने तालाब पर पानी पीने आए दो हिरन के बच्चो पर किया हमला, गंभीर घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment