,

इनर व्हील क्लब ने किया पौधारोपण कर समझाया स्वच्छता का महत्व, छात्रावास में भी किया बेडशीट का वितरण / Shivpuri News

शिवपुरी। सेवाभावी कार्य करने में हमेशा आगे रहने वाला सामाजिक संस्थान इनर व्हील क्लब शिवपुरी ने सेवा भारती छात्रावास में 101 बेडशीट वितरण की। इसके साथ ही संस्था की सभी महिला सदस्यों ने शक्तिशाली महिला संगठन के साथ 150 पौधों को विभिन्न स्थानों पर रोपित करते हुए तीन वर्ष तक उनकी देखरेख कर पौधे को पेड़ बनाने की शपथ ली। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब शिवपुरी की सदस्यों ने सेवा का हाथ बढ़ाओ पहली रोटी गाय को खिलाओ अभियान के तहत दो स्कूलों में एडूकिट्स और ईस्टर्न हाइट में बॉक्स वितरित किए साथ ही छात्रों को स्वच्छता का महत्व समझाया एवं कचडा डस्टबीन में डालने हेतु प्रेरित किया। बाणगंगा मंदिर परिषर में सफाई व्यवस्था हेतु भी चार डस्टबिन भेंट किए सभी सदस्यों ने मंदिर परिसर में रामायण पाठ का भी आयोजन कराया। इस मौके पर कार्यक्रम  में मुख्य रूप से अध्यक्ष नीतू गोयल, सचिव संगम अग्रवाल उपाध्यक्ष सीमा अरोरा , आईएसओ राखी जैन, कोषाध्यक्ष प्रविणा विंदल, रानी अग्रवाल, कुसुम गुप्ता, कविता बिंदल, मृदुला राठी, सुषमा अग्रवाल, मंजू वर्मा, रजनी मित्तल, सपना शर्मा, तरुण अग्रवाल, स्मिता सिंघल, आशु अग्रवाल, रेनू गोयल, वर्षा जैन, शोभा पुरोहित, मंजू गुप्ता, रुचि मंगल, रश्मि अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।