Press "Enter" to skip to content

हेडपंप पर पानी भरने गई नवविवाहिता के साथ सलमान ने कर दी छेड़छाड़, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद नगर के बार्ड नंवर 12 की रहने वाली युवती हेडपंप पर पानी भरने के लिए गई हुई थी. तभी सलमान उर्फ मोनू पुत्र यासीन खान ने युवती से छेड़छाड़ कर दी. पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

युवती ने बताया की मैं हेडपम्प पर पानी भरने गई थी तभी सलमान उर्फ मोनू पुत्र यासीन खान निवासी रन्नौद मेरा हाथ पकड़ कर खींचने लगा और कहने लगा कि चल मेरे साथ भाग चलते है. युवती  ने बताया है कि सलमान को मैं पिछले दो महीने से जानती हूं और वह डेली हेंडपंप पर आता था और मुझसे दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता था. लेकिन मैंने मना कर दिया 9 तारीख को मेरी शादी हो चुकी थी 16 को मेरा भाई मुझे लेकर सेसई आया था. ताजिया वाले दिन 17 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे की बात है मैं हेड पंप पर अकेली पानी भरने गई थी तभी वहां पर सलमान आया और मुझे बुरी नीयत से हाथ पकड़ कर अपनी ओर खींचने लगा मुझसे कहने लगा मेरे साथ भाग चल मैंने उसका विरोध किया तो मुझे बोला कि तेरे भाई और पापा को जान से मार दूंगा। फिर मैंने शोर मचाया तो सलमान वहां से भाग गया मैं अपने घर चली गई और मैंने डर के कारण उस दिन किसी को कुछ नहीं बताया आज मैंने अपने परिजनों के साथ थाने आकर पूरी घटना बताई, पुलिस ने विवेचना कर सलमान के विरोध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपित सलमान रन्नौद से फरार है पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!