शिवपुरी पुलिस ने सोमवार रात दफनाए गए शव को बाहर निकलवाकर 3 घंटे बाद फिर से दफना दिया। युवक की मौत शिवपुरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 7 दिन पहले हो गई थी। पहचान नहीं होने पर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया था।
पुलिस द्वारा जारी फाेटो को देखकर सोमवार शाम परिजन पुलिस के पास पहुंचे और दफन शव को बाहर निकलवाने की बात कही। पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकला गया, 3 घंटे बाद फिर से मुस्लिम समाज से आने के कारण रस्म अदायगी के बाद बॉडी को दफनाया गया।
पुलिस और प्रशासनिक टीम के सामने शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। माैके पर पहुंचे तो युवक ट्रैक पर लहूलुहान पड़ा था। वह इंटरसिटी की चपेट में आ गया था। काफी खोजबीन के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो पाई। ऐसे में फोटो को सभी थानों में सर्कुलेट की और सार्वजनिक की गई। अ गले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया गया।
सोमवार शाम कुछ लोग फिजिकल थाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को जिस युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई थी, वह हमारा बच्चा है। उसका नाम गुन्नू पुत्र राजा कुरैशी (20) निवासी सईसपुरा है। गुन्नू मूकबधिर था।
गुन्नू 18 जून को भी घर से कहीं चला गया था, लेकिन बाद में वापस आ गया था। गुन्नू 12 जुलाई को फिर से वह लापता हो गया था। 13 जुलाई की उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने गुन्नू की लापता होने की शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई थी
13 जुलाई को युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
परिजनों ने पुलिस को बताया- गुन्नू की भतीजी मोबाइल पर कुछ सर्च कर रही थी, इसी दौरान गुन्नू की बॉडी उसे दिखी। उसने कपड़ों से उसकी पहचान की। गुन्नू का पता चलने के बाद हम कोटवाली थाने पहुंचे। जहां फोटो से गुन्नू की पहचान हुई।
पहचान के बाद तहसीलदार, पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे और मुक्तिधाम के पास दफनाए शव को सोमवार शाम 6 बजे बाहर निकाल कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने 3 घंटे बाद रात 9 बजे रीति-रिवाज के साथ कब्रिस्तान में उसे सुपुर्दे खाक कर दिया। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि गुन्नू को सुनने और बोलने में दिक्क्त थी, संभवत: इसी कारण वह ट्रेन की आवाज सुन नहीं पाया होगा।

युवक की 7 दिन पहले रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान लाश मिली थी, शव निकलवाकर 3 घंटे बाद फिर दफनाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment