Press "Enter" to skip to content

केरोसिन डालकर पत्नी को जिंदा जलाने का मामला: पति को आजीवन कारावास की सजा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश एके गुप्ता ने एक हत्या के मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि दो आरोपियों को साक्ष्य न मिलने पर बरी किया गया है।

मामले में युवक ने दहेज के लालच में अपनी ही पत्नी पर केरोसिन डालकर उसकी आग लगाकर हत्या कर दी थी। मामले में पीड़ित पक्ष से पैरवी शासकीय एजीपी मनोज रघुवंशी ने की।

अभियोजन के मुताबिक बैराड़ के ग्राम खौंदा में 5 अगस्त 2020 को आदेश रावत ने दहेज न मिलने पर अपने पिता रम्मा रावत व मां मुन्नी के साथ मिलकर पत्नी वंदना पर केरोसिन डालकर उसे आग लगा दी थी।

घटना में वंदना को गंभीर हालत में ग्वालियर अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां उसने २३ सितंबर 2020 को दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहले तो इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया और बाद में हत्या का केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया।

पूरे मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश को उसकी पत्नी वंदना की हत्या का दोषी माना और उसे आजीवन कारावास व 7 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। जबकि मां मुन्नी व पिता रम्मा को ठोस साक्ष्य न मिलने के कारण बरी किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!