Press "Enter" to skip to content

पंचायत ने सिरसोद में कोली समाज को धार्मिक संसाधनों के लिए भूमि अधिग्रहण की / Shivpuri News

कोली समाज ने फ़ीता काटकर आश्रम का निर्माण किया शुरू


शिवपुरी: करैरा जनपद के सिरसौद गांव में कोली समाज काफ़ी समय से धार्मिक संसाधनों के लिए भूमि की मांग करने में जुटा हुआ था । जिसके लिए कोली समाज ने एकजुट होकर पंचायत भवन में सरपंच व वार्ड मेंबरों के समक्ष ग्रामसभा में ठहराव प्रस्ताव का आवेदन भी दिया गया था. जिसके चलते  सरपंच व पटवारी की मौजूदगी में पंचायती आबादी नंबर पर कोली समाज को धार्मिक संसाधनों के भूमि आवंटित कर दी गई है. भूमि अधिग्रहण होते ही कोली समाज ने एक आयोजित कार्यक्रम रखा जिसमें पिछोर करैरा, सिरसौद,भौती, व अन्य जगहों के कोली समाज के लोग एकत्रित हुए. जहां कोली समाज ने मुख्य अतिथि के रुप में सरपंच अतरसिह लोधी से भूमि का पूजन व फीता काटवा कर कोली समाज ने कबीर आश्रम का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है. धार्मिकसंसाधनों के लिए भूमि अधिग्रहण होने पर कस्बे की कोली समाज की महिलाओं व पुरुषों में खुशी की लहर दौड़ दौड़ गई है। कोली समाज के आयोजित कार्यक्रम में उप सरपंच अगूरी नारायण जाटव, मलखान परिहार , रानू लोधी , गजेन्द्र लोधी, विनोद शिवहारे गांव के तमाम लोग मौजूद रहे. बताना होगा कि कबीर आश्रम का निर्माण के होने के बाद कोली समाज के सभी धार्मिक संसाधन किए जाया करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!