Press "Enter" to skip to content

14 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़, स्कूल से घर लौट रही थी छात्रा, मनचले ने माँगा छात्रा से नंबर, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र में एक मनचले ने स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी जब छात्रा स्कूल से घर वापस लौट रही थी तभी मनचले ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उस मोबाइल नंबर मांगा. छात्रा ने ने अपना हाथ छुड़ाया और घर पहुंची.

जानकारी के अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र के एनवारा गांव का रहने बाले सौरभ धाकड़ 14 साल की दसवीं की छात्रा को लगातार परेशान कर रहा था. इसके बाद 19 तारीख को जब छात्रा स्कूल से घर वापस लौट रही थी तभी सौरभ धाकड़ ने रास्ते में छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी. छात्रा का मोबाइल नंबर भी मांगा जैसे तैसे हाथ छुड़ाकर छात्रा अपने घर पहुंची जहां पर परिजनों से छात्रा ने अपनी बात कही परिजनों ने थाने पर आकर पूरा मामला पुलिस को बताया.


इसके बाद बदरवास थाना पुलिस ने आरोपी सौरभ के खिलाफ धारा-74, 78 बीएनएस, 7/8 पॉक्सो एक्ट,3(1)(w)(i),3(2)(VA) एस.सी./एस.टी.एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!