Press "Enter" to skip to content

झांसी और दतिया के बदमाशों ने की थी दंपति के साथ कट्टा अडाकर लूट, पुलिस ने 2 बदमाशों को दबोचा 3 फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में बीते रोज दंपति के साथ हुई लूट की घटना का दिनारा थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का कुछ माल और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। पुलिस ने बताया कि झांसी और दतिया के 5 बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया
3 बदमाश फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है‌। जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लूट का शेष माल बरामद किया जाएगा।

करैरा एसडीओपी शिवनारायण मुकाती ने बताया कि 18 जुलाई को विनय पाण्डेय निवासी दावरभाट थाना करैरा ने दिनारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से झांसी से अपने घर लौट रहा था तभी खुदावली से दावरभाट के कच्चे रास्ते पर अज्ञात बदमाशों ने कट्टा अडाकर उसकी मारपीट कर 10 हजार रूपये, पत्नी का सोने का मंगलसूत्र, सोने की चैन व कान का एक सोने का बाला एंव दो मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस ने लूट और डकैती की धाराओं में केस दर्ज विवेचना शुरू की। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर से अलगी बगेदरी रोड पर से आरोपी अंकुश पुत्र भाईसाहब यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम सिमरा थाना रक्सा जिला झांसी व आरोपी प्रिंस राजा पुत्र राजपाल सिंह बुन्देला उम्र 21 साल निवासी ग्राम सेंगवाँ थाना थरेट जिला दतिया को गिरफ्तार किया। आरोपीगणो के कब्जे से पुलिस ने लूटे गये माल में हिस्से में आया सोने का एक बाला और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकल को जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया है।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!