शिवपुरी: स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके भारतीय रीति-रिवाज से 7 फेरे लेने जा रही हैं। 21 जुलाई को धूमधाम से शिवपुरी में उनका विवाह होगा। शादी में शामिल होने विदेशी मेहमान भी आ रहे हैं।
दोनों 11 जुलाई को ही शिवपुरी पहुंच चुके हैं और शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वे गुरु डॉ. रघुवीर सिंह गौर के यहां रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति से शादी का मन अध्यात्म की दुनिया से जुड़ने के बाद बनाया है।
शादी भारतीय परंपरा अनुसार हो रही है। दूल्हा-दुल्हन भारतीय परिधान में नजर आएंगे। दूल्हा शेरवानी तो दुल्हन लहंगा पहनेगी। शादी में भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे। भारतीय दस्तावेज नहीं होने के कारण दोनों शादी अपने देश में जाकर रजिस्टर करवाएंगे।
5 साल पहले मार्टिन अध्यात्म की दुनिया से जुड़े
स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में रहने वाले मार्टिन आमवस्टन (45) पेशे से लीगल ऑडिट में कंप्लायंस ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि वह आध्यात्मिक संत गुरुजी डॉ. रघुवीर सिंह गौर के संपर्क में 5 साल पहले सोशल साइट्स के माध्यम से आए थे। शुरुआत में उन्होंने ध्यान के संबंध में उनसे ऑनलाइन मदद ली।
उनके स्लोगन ‘सेवकाई में प्रभुताई’ शब्द का अर्थ जाना तो पता चला कि हमने अपने जीवन के 45 साल यूं ही गंवा दिए। इसके बाद गुरु जी के सानिध्य में अध्यात्म की दुनिया से जुड़ गए। इसके बाद मैं गुरुजी के दर्शन करने के लिए भारत आने लगा। यहां आकर मुझे मानसिक शांति मिलती है।
डॉ. रघुवीर सिंह गौर के साथ दूल्हा मार्टिन और दुल्हन उलरिके। दोनों शिवपुरी में भारतीय रीति-रिवाज के साथ शादी करने जा रहे हैं। विदेशी मेहमान भी इसमें शामिल हो रहे हैं।
स्पेन में हुई उलरिके से मुलाकात
मार्टिन ने बताया कि टूर के दौरान मेरी मुलाकात स्पेन में उलरिके (48) से हुई। वह जर्मनी के म्यूनिख शहर की रहने वाली हैं। पेशे से नर्स हैं और नामी हॉस्पिटल में पदस्थ हैं। हम दोनों जब मिले तो हमारे विचार एक से थे।
विचारों ने मेल खाया तो दोस्ती बढ़ गई। फोन पर बातें शुरू हो गईं। बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। मार्टिन का कहना हैं कि वह गुरु जी के आशीर्वाद और सानिध्य में शादी करना चाहते थे। उनकी यह मुराद पूरी हो रही हैं।
21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन होगी शादी
21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन मैरिज गार्डन से धूमधाम से मार्टिन और उलरिके की शादी होगी। सात फेरे लेने के बाद दोनों दो हफ्ते भारत में अलग-अलग जगहों पर घूमेंगे। उलरिके का भी अध्यात्म की ओर काफी झुकाव हैं।
वह कहती हैं कि जीवन का सबसे महत्वपूर्ण शादी का फैसला लेने का समय आया तो शादी गुरुजी के आशीर्वाद और सानिध्य में करने की इच्छा हुई। इसी कारण गुरुजी के पास आ गए। मार्टिन के अध्यात्म से जुड़ाव के चलते ही वह गुरु जी से मिली थीं। भारत आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
संस्थान से 150 देशों के लोग जुड़े हैं…
विश्व आध्यात्मिक संस्थान के प्रमुख डॉ. रघुवीर सिंह गौर ने बताया कि इस संस्थान से करीब 150 देशों के लोग जुड़े हैं। यह संस्थान लोगों के जीवन का उत्थान करने के लिए, चेतना के विकास और सच्चाई और अच्छाई के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए और राष्ट्र की उन्नति के लिए काम करती हैं।
डॉ. गौर बताते हैं कि भारतीय रीति-रिवाज से शादी की जो पद्धति है, इसमें पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति समर्पित रहते हैं। यह समर्पण भाव राष्ट्र की उन्नति और दंपती के जीवन कल्याण के लिए आवश्यक होता हैं।
दोनों का धर्म क्रिश्चियन, भारतीय संस्कृति के तहत करेंगे शादी
मार्टिन और उलरिके क्रिश्चियन हैं, लेकिन मार्टिन ने जब वसुधैव कुटुम्बकम और सेवकाई में प्रभुताई का अर्थ जाना, तब से वह भारतीय संस्कृति से बहुत प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने भारतीय संस्कृति के तहत शादी करने का फैसला लिया।
मार्टिन ने भारत में शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। कोरोना काल से पहले एटलांटा के रहने वाले डेविड और मियामी के फ्लोरिडा की रहने वाली महिला ने भारत आकर भारतीय संस्कृति से शादी की थी।
शादी में 250 मेहमान होंगे शामिल
मार्टिन और उलरिके की शादी शिवपुरी के नत्रक्ष गार्डन में रविवार को धूमधाम से होगी। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत विश्व आध्यात्मिक संस्थान तीन दिन का आयोजन कर रहा है। जिसकी शुरुआत शनिवार से हाे रही है।
इस दौरान मुख्य रूप से ध्यान शिविर का आयोजन किया है। महोत्सव के तहत ही शादी का भी प्रबंध किया गया है, जिसमें 250 मेहमानों को बुलाया गया है। इसमें 10 से ज्यादा विदेशी मेहमान शामिल हो रहे हैं।

स्विट्जरलैंड का दूल्हा, जर्मनी की दुल्हन, शिवपुरी में करेंगे शादी: दूल्हे ने बताया- 7 फेरे लेने भारत क्यों आए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News





Be First to Comment