Press "Enter" to skip to content

7 लाख की स्मैक के साथ आरोपी भुजबल कुशवाह को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: देहात थाना पुलिस ने 35.64 ग्राम स्मैक कीमती 07 लाख एवं मोटरसाइकिल कुल मशरूका 07 लाख 60 हजार रुपये के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया.

देहात थाना प्रभारी ने बताया की 19 जुलाई को सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति पिपरसमा पानी की टंकी के पास ककरवाया जाने वाला कच्चा रास्ता पुलिया के पास थाना देहात जिला शिवपुरी पर स्मैक बेचने की फिराक में अपनी काले लाल रंग की प्लेटिना मोटर सायकिल से खडा दिखा जिस पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी भुजबल कुशवाह पुत्र शंकर कुशवाह उम्र 28 साल नि. पनवाडा चौराहा कराहल जिला श्योपुर के कब्जे से अवैध रूप से रखे मादक पदार्थ 35.64 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत करीबन 07 एवं मोटरसाइकिल कुल मशरूका 07 लाख 60 हजार रुपये को जप्त कर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय भूमिका- निरीक्षक जितेन्द्र सिंह माबई थाना प्रभारी देहात, उनि जे.बी. सिह बैस, उनि प्रियंका शुक्ला, प्रआर.201 सुनील भार्गव (विशेष भूमिका), आर. 511 बदन सिंह (विशेष भूमिका), आर. 182 दिनेश सिंह (विशेष भूमिका), प्रआर.570 विनय कुमार सिंह (विशेष भूमिका), प्रआर.342 मोहन सिंह चौहान, प्रआर. 499 देवेन्द्र सेन, प्रआर. 264 सुनील जाट, प्रआर. 255 हरिकृष्ण यादव, आर. 998 प्रशांत जादौन, आर. चालक 259 शरद यादव, आर. 708 रणवीर शर्मा, आर. 129 राघवेन्द्र सिह थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!