Press "Enter" to skip to content

कोतवाली पुलिस ने 31.78 ग्राम स्मैक के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए तीन आरोपीगणों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 31.78 ग्राम स्मैक कुल कीमती 635600/ रु की जप्त कर नशीले पदार्थों के विक्रय करने एवं सेवन करने वालो पर  बडी कार्यवाही की हैं.

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया की 17 जुलाई को सूचना देने पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करने हेतु रवाना हुई जो टीम – 01 द्वारा सिंहनिवास पुल के उपर फोरलेन हाइवे पर एक व्यक्ति सफेद व काले रंग की हाफ चैकदार शर्ट व सफेद रंग का जींस पेंट पहने हुये खडा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आते हुये देखकर भागने लगा जिसे फोर्स द्वारा घेरकर पकडा उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 9.5 ग्राम भूरे रंगा का पदार्थ (स्मैक) कीमती 190000/रु विधिवत जप्त कर आरोपी को गिर किया गया एवं टीम – 2 द्वारा मुखविर की सूचना पर रेल्वे स्टेशन पानी की टंकी के पास जाकर देखा तो खंबे के नीचे चबूतरे पर एक व्यक्ति मुखविर के बताये हुलिये के बताये अनुसार बैठा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आते हुये देखकर भागने लगा जिसे फोर्स द्वारा घेरकर पकडा उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई ।  तो उसके कब्जे से 08 ग्राम भूरे रंगा का पदार्थ (स्मैक) कीमती 160000 /रु विधिवत जप्त कर आरोपी को गिर. किया गया तथा टीम – 3 द्वारा बस स्टैण्ड के पीछे मनियर रोड पर जाकर दविश दी तो एक व्यक्ति काले रंग का लोअर व सफेद रंग की शर्ट पहने संदिग्ध अवस्था मे दिखा जो पुलिस को देखकर सकपका गया जिसे हमराही फोर्स व साक्षीगण से मदद से घेरकर पकड़ा जिसकी तलाशी ली गई तो उक्त व्यक्ति के कब्जे से 14.28 ग्राम स्मैक कीमती 285600/ रु की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण कार्यवाही की वीडियो ग्राफी की गई तीनों आरोपीगणों से कुल 31.78 ग्राम स्मैक कीमती 635600/रु की जप्त की गई एवं गिरफ्तार शुदा आरोपीगणों से स्मैक का विक्रय करने वाले एवं नशा करने वाले अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की गई बाद आरोपीगणों को माननीय न्यायालय पेश किया गया.
शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व से में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशीले पदार्थों परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी द्वारा नशीले पदार्थों का विक्रय करने वाले एवं सेवन करने वाले व्यक्तियों के बारे में सूचना देने पर उचित इनाम देने की भी घोषणा की है एवं अवैध गांजा, अफीम, स्मैक चरस की सूचना देने के लिये हैल्पलाइन नम्बर 7049123434 भी जारी किया गया है जिस पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा.

आरोपीगण – 1. मुकेश गुप्ता पुत्र रामस्वरूप गुप्ता उम्र 39 साल निवासी सीतला माता
मंदिर के पास किला रोड पोहरी शिवपुरी
2. सूर्यप्रकाश उर्फ सूरज गोस्वामी उम्र 40 साल निवासी सेंट चार्ल्स स्कूल के सामने शिवपुरी (पशु पालन विभाग में भृत्य के पद पर पदस्थ है) 3. मनोज कुचवंदिया पुत्र रतनलाल कुचवंदिया उम्र 35 साल निवासी मनियर शिवपुरी

इनकी रहीं सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली टीआई रोहित दुबे, उनि अरविंद छारी, उनि आदित्य प्रताप सिंह राजावत, प्रआर. 142 नरेश यादव, प्रआर. 374 गजेन्द्र सिंह परिहार, प्रआर. 15 रघुवीर पाल, प्रआर. 792 रविन्द्र सिनोरिया, प्रआर. 634 बीरबल सिंह, 562 जानकीलाल, आर. 709 शिवांशु यादव, आर. 206 भूपेन्द्र यादव, आर. 767 अजीत राजावत, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. 248 भोले सिंह राजावत, आर. 631 अजय यादव, आर. 803 बृजेश जादौन, आर0 978 टिंकू सिंह, आर0 431 सलमान खांन, आर0 676 कुलदीप चतुर्वेदी, प्रआर.चा. 78 इन्द्रपाल सिंह, आर. चा. 446 रामजी पाराशर की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!