शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले की विवेकानंद कॉलोनी से आ रही है। यहां जिले के कलेक्टर अक्षय कुमार प्रशासन के साथ विवेकानंद कॉलोनी जा पहुंचे। बता दें कि कोरोना ने फिर से जोर पकड़ लिया है और लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले रमन तिवारी के यहां सभी पॉजीटिव आए हैं। जिसको देखते हुए कलेक्टर आज यहां पहुंचे और लोगों को कोरोना से बचने की समझाईश दी। कलेक्टर अक्षय कुमार ने कहा कि यह इलाका पहले कोरोना के समय में डेंजर जोन में था िस्थति न बिगड़े इसलिए आज प्रशासन की टीम के साथ समझाईश देने आए हैं। अभी समय रहते सावधानी बरतना शुरू कर दो और कोरोना को बढ़ने से रोको। इसके बाद कलेक्टर ने विवेकानंद कॉलोनी का निरीक्षण भी किया और प्रशासनिक टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन के साथ कलेक्टर पहुंचे विवेकानंद कॉलोनी, लोगों को दी कोरोना से बचने की समझाईश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment