Press "Enter" to skip to content

खराब सड़क के चलते एंबुलेंस में करानी पड़ी डिलीवरी: जिला अस्पताल पहुंचे के पहले ही होने लगा था प्रसूता को दर्द / Shivpuri News

शिवपुरी में आज फिर एक बार एक गर्भवती ने एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी होने के बाद जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस के ईएमटी और पायलट ने जिला अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में डिलीवरी होने का मुख्य कारण खराब सड़क को माना जा रहा हैं।

एक घंटे में 32 किमी का सफर तय कर पाई एम्बुलेंस

एम्बुलेंस के ईएमटी संजीव तोमर ने बताया कि सिरसौद के स्वास्थ्य केंद्र से डिलीवरी के लिए धुवरा थाना अमोला की रहने वाली पवन गुर्जर(28) को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। सुबह साढ़े 8 बजे वह प्रसूता को लेकर निकला था। लेकिन साढ़े 9 बजे बांकड़े मंदिर के पहले उसे तेज दर्द होने लगा। इसके चलते एबुलेंस को रोककर डिलीवरी करवानी पड़ी। इसके बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।

एम्बुलेंस के पायलट प्रतिभान लोधी ने बताया कि शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर बड़े-बड़े गड्ढ़ें हो गए हैं। उन गड्ढों में बारिश का पानी भी भर जाता हैं। इसके चलते किसी भी मरीज को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना बड़ा ही मुश्किल होता जा रहा हैं। इसी प्रकार अगर आज खराब सड़क नहीं होती तो समय पर प्रसूता जिला अस्पताल भी पहुंच सकती थी।

13 किलोमीटर का जोखिम भरा सफर

शिवपुरी शहर की नानकोल्हु पुलिया से लेकर कोटा-झांसी हाईवे लिंक रोड की दूरी 13 किलोमीटर हैं। लेकिन 13 किलोमीटर का सफर जोखिम से भरा हुआ हैं। 13 किलोमीटर सफर तय करने में वाहनों को एक से लेकर डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता हैं।

इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्‌ढें हो चुके हैं। इसके चलते बाइक सवार से लेकर कई वाहन आए दिन दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं। कई साल बीत जाने के बाद भी इस मार्ग को नेशनल पार्क के विवाद के चलते बनाया नहीं गया हैं। जिसका दंश आम जनता को झेलना पड़ रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!