Press "Enter" to skip to content

आधार अपडेशन के बहाने युवती से छेड़छाड़, जन्म की तारीख बदलवाने गई थी युवती / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी थाना पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आधार अपडेशन संचालक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। आधार अपडेशन के लिए फोटो खींचने के बहाने अंदर कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत कर दी। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है। पीड़िता का कहना है कि मेरे आधार कार्ड में जन्म तारीख गलत थी। अपडेट कराने के लिए भाई के संग 16 जुलाई की दोपहर 1:30 बजे प्रदीप दुबे की ऑनलाइन एवं स्टेशनरी की दुकान पर गई थी। प्रदीप मुझसे बोला कि तुम्हारा फोटो खिंचना है, तुम अंदर वाले कमरे में चलो। जहां अपने हाथ से मेरा दुपट्टा हटा दिया और अश्लील हरकत करने लगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!