मौके पर जुटी तमाशबीनों की भीड़ पुलिस ने समझा बूझकर मामला कराया शांत
शिवपुरी: शहर के गुरुद्वारा चौराहा पर मंगलवार की रात बाइक हटाने को लेकर एसएएफ जवान और एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के बीच तीखी नोंक-झोंक हो गई। एसएएफ जवान पर आरोप था कि शराब के नशे उसने व्यापरियों की बाइक में लाठियां भांजी और दुकानदारों से अभद्रता की, मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और करीब एक घंटे तक तमाशा चलता रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने मामला शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक़ गुरुद्वारा चौराहा बंसल पान वाले के पास कुछ व्यापारियों की बाइकें खड़ी हुई थी। इसी दौरान एसएएफ के जवान हरिशंकर की बाइक को हटाने को लेकर विवाद हो गया। व्यापारी मनीष अग्रवाल ने एसएएफ के जवान पर शराब के नशे में बाइकों में लाठी मारने के आरोप लगाए। मनीष अग्रवाल का कहना था कि एसएएफ का जवान हरिशंकर शराब के नशे में आया और लोगों से उलझने लगा था जबकि वह ड्यूटी पर नहीं था। जिस जगह बाइक हटाने की एसएएफ का जवान कह रहा था। वहां पहले से ही बाइक खड़ी होती आ रही हैं।
इधर एसएएफ के जवान हरिशंकर का कहना था कि उसका एक दिन पहले एक्सीडेंट हुआ है और वह दवा खाकर कुछ काम से गुरुद्वारा आया, उसने किसी भी प्रकार का नशा नहीं किया था। लेकिन कुछ लोग उससे उलझ गए। जबकि उसके द्वारा बाइकों में लाठी नहीं मारी गई हैं। बता दें कि सड़क पर तमाशा करीब एक घंटे तक चलता था। इसी दौरान यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जिन्होंने मामले को शांत कराया था।

बाइक हटाने को लेकर SAF जवान और प्रॉपर्टी ब्रोकर के बीच नोंक-झोंक, सरेराह 1 घंटे तक चलता रहा हंगामा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment