Press "Enter" to skip to content

नशे और मिलावट के खिलाफ एक्शन में कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह, स्मैक और नकली दूध विक्रेता की सूचना देने पर 11000 का इनाम घोषित / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में स्मैक के नशे का अवैध कारोबार तेजी के साथ बढ़ रहा है।युवा और नाबालिग तक अब इसकी जद में हैं। बावजूद इसके प्रशासन स्मैक के नशे के अवैध कारोबार के नेटवर्क पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहा है। स्मैक और केमिकल से निर्मित जहरीले दूध की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अब जिले के एकमात्र कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने हूंकार भारी है। कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने स्मैक के नशे की वजह जिले में हो रही युवाओं की मौत का मामला उठाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर स्मैक और केमिकल युक्त दूध बिक्री करने वाले लोगों की सटीक जानकारी देने पर अपनी ओर से ₹11000 इनाम देने की घोषणा की है।

सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो
कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए शिवपुरी जिले और खासकर पोहरी विधानसभा के नागरिकों से अपील की है कि वह स्मैक बेचने वालों का विडियो बनाकर उन्हें भेजे वह ऐसे लोगों पर कार्रवाई करवाएंगे। विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा स्मैक और केमिकल युक्त दूध की सूचना देने वाले को वह अपनी ओर से ₹11000 का इनाम देंगे साथ ही सूचना देने वाले का नाम भी अगर वह चाहे तो गुप्त रखेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!