शिवपुरी में एक ट्रक मालिक ने लापरवाह और लालची ड्राइवर को नौकरी से हटा दिया इसके बाद ड्राइवर की ओर से ट्रक मालिक को झूठे केस में फंसाने की धमकियां मिल रही हैं। ट्रक मालिक ने इसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।
290 लीटर डीजल में नहीं चला पाया 200 किलोमीटर ट्रक
सिद्धेश्वर इन्द्रा कालोनी के रहने बाले ट्रक मालिक अमरीश राठौर पुत्र गयाजीत राठौर (42) ने बताया कि 3 जुलाई को उसने मक्के से भरा बारामती महाराष्ट्र के लिए भेजा था। ट्रक में 290 लीटर डीजल भराकर भेजा था, लेकिन ट्रक ड्राइवर पालू जाटव उर्फ डालू ने 200 किलोमीटर ट्रक ले जाने के बाद ट्रक का डीजल खत्म होना बता दिया था।
इसके बाद जैसे-तैसे ट्रक मक्का खाली कर बापस लाने मेहताप बघेल को लगा दिया था। इसके बाद ड्राइवर पालू जाटव उर्फ डालू के लालची स्वभाव को देखते हुए उसे हटाकर ड्राइवर मेहताप बघेल को लगा दिया था।
इसी बात से भड़के पालू जाटव उर्फ डालू मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद जब उसके फोन उठाने बंद किए तो वह व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज द्वारा धमकी देने लगा था।
बीते रोज पालू जाटव उर्फ डालू कृष्णा होटल के सामने मेरे ऑफिस आया और हरिजन एक्ट और बलात्कार के झूठे केस में फंसाने सहित जान से मारने की धमकी देने लगा।
देहात थाना पुलिस ने ट्रक मालिक अमरीश राठौर की शिकायत पर पालू जाटव उर्फ डालू के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।

लालची ड्राइवर को हटाना पड़ा महंगा: ड्राइवर देने लगा बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी, केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment